
। पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा जिला कार्यालय, टीपी नगर में रविवार को जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शक्ति केंद्रों से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
पवन साय ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि शक्ति केंद्रों और बूथों पर नियमित संपर्क, बेहतर समन्वय और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तय करने पर भी जोर दिया।
बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के समन्वय और पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रदेश संगठन महामंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
बैठक में संभाग प्रभारी रामू रोहरा, सह संभाग प्रभारी अभिषेक शुक्ला, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, जिला प्रभारी अनिल केशरवानी, जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजूदेवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा और जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय सहित भाजपा के पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के संयोजक मौजूद रहे।