Home Breaking News कोरबा ब्रेकिंग: 7 वर्षीय भव्या हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, बांगो के जंगल...
कोरबा। रजगामार क्षेत्र में चार दिन से लापता 7 वर्षीय मासूम भव्या की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य संदेही अमित चौहान को घटनास्थल से करीब 60 किलोमीटर दूर बांगो के जंगलों से गिरफ्तार किया गया है।
बच्ची का शव 22 अक्टूबर को पोल्ट्री फार्म के पीछे मिला था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। बताया जा रहा है कि शव बरामद होने के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
आज दोपहर पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किए जाने की जानकारी है।
मासूम की हत्या से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। अब सभी की निगाहें पुलिस के आधिकारिक खुलासे और आरोपी के खिलाफ होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं।
बीता चक्रवर्ती की रिपोर्ट