Home Breaking News रजगामार में मासूम बच्ची के हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस निकालेगी कैंडल...

रजगामार में मासूम बच्ची के हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस निकालेगी कैंडल मार्च

     

    कोरबा, 22 अक्टूबर 2026। ग्राम रजगामार में 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई जघन्य वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना के विरोध में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, कड़ी कानूनी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण द्वारा 23 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे ग्राम रजगामार में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

    इस दौरान दिवंगत बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित कर उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। कांग्रेस कमेटी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध शीघ्र और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    कैंडल मार्च में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस सहित समस्त प्रकोष्ठों के जिला, ब्लॉक, मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। साथ ही आम नागरिकों से भी इस श्रद्धांजलि मार्च में शामिल होने की अपील की गई है।