कोरबा में तंबाकू कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई, 30 दुकानों पर चालान

Must read

कोरबा में तंबाकू कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई, 30 दुकानों पर चालानकोरबा। जिले में “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के तहत राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कोटपा एक्ट 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की है। दो दिनों तक चली इस कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन करने वाली 30 दुकानों पर कुल 2,070 रुपए का जुर्माना लगाया गया।जिला दंडाधिकारी Kunal Dudawat के निर्देश और सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में 6 और 7 मई 2026 को प्रवर्तन दल ने कोरबा के रिस्दी क्षेत्र, जिला अस्पताल परिसर के आसपास तथा कोसाबाड़ी इलाके में जांच अभियान चलाया। इस दौरान पान दुकान, चाय ठेले, भोजनालय और किराना दुकानों की जांच की गई।
कार्रवाई में औषधि निरीक्षक श्री सुनील सांडे, श्री ऋषि साहू, श्री वीरेंद्र भगत और तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े श्री संतोष केवट शामिल रहे। जांच के दौरान कोटपा एक्ट की धारा 4 और 6 का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 35 दुकानों पर कार्रवाई की गई। इनमें 5 दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि बाकी दुकानों पर जुर्माना लगाया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान, स्कूल-कॉलेजों के आसपास तंबाकू बिक्री और नियम विरुद्ध प्रचार-प्रसार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। आने वाले दिनों में जिले के सभी विकासखंडों में यह अभियान और तेज किया जाएगा।

More articles

Latest article