जापान में भारत का डंका: सूरज नर्रेडू ने रचा इतिहास, JRA में जीत दर्ज करने वाले पहले भारतीय जॉकी बने

Must read

    बेंगलुरु। भारतीय घुड़सवारी के लिए 24 अगस्त 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया। भारत के स्टार जॉकी सूरज नर्रेडू ने जापान में इतिहास रचते हुए जापान रेसिंग एसोसिएशन (JRA) की रेस में जीत दर्ज करने वाले पहले भारतीय जॉकी बनने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने साप्पोरो रेसकोर्स में Fier Chanter पर सवार होकर यह उपलब्धि हासिल की।
    खास बात यह रही कि जापान में अपने दूसरे ही माउंट पर नर्रेडू ने यह ऐतिहासिक जीत हासिल की। वह 2026 World All-Star Jockeys प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुंचे थे और छह विदेशी जॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
    सूरज नर्रेडू के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी वर्ष वह 2,500 करियर जीत का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय जॉकी बने थे। भारतीय रेसिंग में उनका नाम पहले से ही बड़े विजेताओं में शामिल है।
    जापान रेसिंग के आधिकारिक विवरण के अनुसार नर्रेडू ने जापान में पहली बार हिस्सा लेने को अपने लिए और भारत के लिए बड़ा सम्मान बताया था। उन्होंने कहा था कि जापान में सवारी करना उनका लंबे समय से सपना रहा है।
    नर्रेडू की इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय घुड़सवारी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। सोशल मीडिया पर भी उनकी उपलब्धि को लेकर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है।

    More articles

    Latest article