बस्तर बदला: महिला पत्रकारों ने मंत्री लखनलाल से साझा किए विकास और विश्वास के अनुभव
कोरबा जिले की महिला पत्रकारों ने बस्तर की प्रेरणादायक यात्रा के बाद आज कोरबा स्थित कोहड़िया निवास कार्यालय में स्नेहिल भेंट की। इस दौरान उन्होंने बस्तर में हो रहे ऐतिहासिक बदलावों और विकास की नई तस्वीर को साझा किया।
पत्रकारों ने बताया कि नक्सल प्रभाव कम होने के बाद अब बस्तर तेजी से विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। जो क्षेत्र कभी भय और असुरक्षा के लिए जाना जाता था, आज वही क्षेत्र विकास और विश्वास की नई पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि नक्सली अब मुख्यधारा से जुड़कर सरकार की पुनर्वास नीति के तहत रोजगार और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
इस यात्रा में शामिल महिला पत्रकारों—श्रीमती बीता चक्रवर्ती, श्रीमती रेनू जायसवाल, मुस्कान भंडारी, प्रतिमा सरकार, आशा ठाकुर और रजनी चौहान—ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि बस्तर में सकारात्मक बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और यह परिवर्तन आने वाले समय में और मजबूत होगा।

