समयबद्ध उपचार से मिली राहत: शिवाय हॉस्पिटल में पथरी एवं बच्चेदानी का सफल ऑपरेशन
कोरबा। “समयबद्ध में सटीक उपचार” की भावना को साकार करते हुए शिवाय हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पथरी एवं बच्चेदानी (यूटेरस) का सफल ऑपरेशन कर एक महिला मरीज को नई राहत दी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु कोल्हे एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा सुरभि ने अपनी सजगता, अनुभव और बेहतर टीम वर्क का परिचय देते हुए मरीज श्रीमती वीणा देवी, पति श्री शशि कुमार, निवासी दादर कोरबा का सफल ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन के बाद मरीज की सभी आवश्यक चिकित्सकीय जांच एवं परीक्षण पूर्ण किए गए, जिसके पश्चात स्वस्थ अवस्था में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीज को समय पर उपचार उपलब्ध कराने और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना ही संस्थान की प्राथमिकता है।