Home Breaking News राजस्व मंत्री जयसिंह करेंगे कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज के भवन का भूमिपूजन

राजस्व मंत्री जयसिंह करेंगे कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज के भवन का भूमिपूजन

     

    कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक- 16 कोहड़िया में विधायक मद से श्री चंद्रपुरिहा कसौधन वैश्य गुप्ता समाज के लिए रूपये 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन दोपहर 2.30 बजे करेंगे। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 25 हेलीपेड के पास विधायक मद से मानिकपुरी पनिका समाज के लिए रूपये 25 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन दोपहर तीन बजे करेंगे। इस मौके पर महापौर राज किशोर प्रसाद भी उपस्थित रहेंगे।