बदलते बस्तर की नई तस्वीर अब राष्ट्रपति भवन तक
बस्तर का 164 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में परगना मांझी, चालाकी, जनजातीय समाज प्रतिनिधि, बस्तर पंडुम-2026 के युवा कलाकार और पद्मश्री सम्मानित शामिल हैं, जो राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से परिचित कराएंगे। यह यात्रा उस नए बस्तर की कहानी कहेगी, जो आज शांति, विकास, लोकतांत्रिक भागीदारी और नई उम्मीदों की पहचान बन चुका है।
सुशासन सरकार के प्रयासों से बस्तर अब भय का नहीं, बल्कि विश्वास, विकास और अवसरों का प्रतीक बन रहा है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #BadaltaBastar #Chhattisgarh #TribalCulture






