कोरबा: वरिष्ठ पत्रकार धीरज दुबे के पिता सत्यनारायण दुबे का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर
कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार धीरज दुबे के पूज्य पिताश्री स्वर्गीय सत्यनारायण दुबे के आकस्मिक निधन का समाचार मिलते ही पत्रकार जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय सत्यनारायण दुबे के निधन पर पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें।
इस दुखद घड़ी में पूरा पत्रकार परिवार धीरज दुबे एवं उनके परिजनों के साथ खड़ा है।
भावभीनी श्रद्धांजलि एवं विनम्र श्रद्धासुमन।
ॐ शांति।