कोरबा लोकसभा – 27 कैंडिडेट मैदान में16 लाख मतदाता चुनेंगे अपना सांसद, सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम, कोरबा कलेक्टर ने किया मतदान

Must read

 

 

कोरबा,07 मई 2024। कलेक्टर अजीत वसन्त,उनकी पत्नी श्रीमती डॉ रूपल ठाकुर, पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगई, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा ने रामपुर पीडब्ल्यूडी आदर्श मतदान केंद्र 127 में किया मतदान।

कलेक्टर अजीत वसन्त,उनकी पत्नी श्रीमती डॉ रूपल ठाकुर, पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगई,

जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा ने रामपुर पीडब्ल्यूडी आदर्श मतदान केंद्र 127 में किया मतदान। इस दौरान उन्होंने सभी से वोट डालने की अपील की और सेल्फी भी ली।

कोरबा लोकसभा सीट पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। लोकसभा चुनाव 2024 में कोरबा लोकसभा क्षेत्र से 27 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 8 विधानसभा के 16 लाख से ज्यादा पंजीकृत मतदाता अपना सांसद चुनेंगे।

कोरबा में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।,कोरबा संसदीय क्षेत्र में मुख्य मुकाबला कांग्रेस की मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत और भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के बीच माना जा रहा है। चुनाव को शांतिपूर्वक कराना प्रशासन जुटा है।

More articles

Latest article