कोल इंडिया के कर्मचारियों के खाते में पहुंचे 1,10,250 रुपये, पिछले साल से 7,250 रुपये अधिक मिला बोनस

Must read

     

    दीपावली से पहले करीब 2.01 लाख गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को मिला परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड

    कोरबा। कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों के पात्र गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के बैंक खातों में गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2026 के परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड (पीएलआर) बोनस की राशि जमा कर दी गई। प्रत्येक पात्र कर्मचारी को 1,10,250 रुपये मिले हैं। दीपावली से पहले बोनस का भुगतान होने से कोयलांचल के कर्मचारियों को त्योहार की खरीदारी और घरेलू जरूरतों के लिए आर्थिक मदद मिली है।

    कोल इंडिया की सहायक कंपनियों साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड सहित अन्य कंपनियों के पात्र कर्मचारियों को इसका लाभ मिला है। देशभर में करीब 2.01 लाख कर्मचारियों के खातों में राशि पहुंची है। बोनस भुगतान पर कंपनी का कुल खर्च लगभग 2,216 करोड़ रुपये बताया गया है।

    इस वर्ष बोनस की राशि पिछले साल के 1,03,000 रुपये के मुकाबले 7,250 रुपये बढ़ाई गई है। कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के कोयलांचल क्षेत्रों में दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड के कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिला है।

    More articles

    Latest article