सक्ती पावर प्लांट हादसा: पीएम Narendra Modi ने जताया दुख, केंद्र व राज्य सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

Must read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे को लेकर देशभर में शोक की लहर है। इस घटना पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
इधर, छत्तीसगढ़ सरकार ने भी त्वरित राहत की घोषणा करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर लगातार राहत कार्य में जुटे हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

More articles

Latest article