रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कोरबा में पीएम-सीएम का पुतला दहन

Must read

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में टीपी नगर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और विकास कार्यों में विफलता छिपाने के लिए ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की छवि धूमिल करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है, लेकिन जनता सब देख रही है।
ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष की आवाज दबाने के लिए किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की नफरत की राजनीति देश के सामाजिक ताने-बाने के लिए खतरा है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि देश में भय और नफरत का माहौल बनाया जा रहा है, जिसके खिलाफ एकजुट होकर संविधान की रक्षा करना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गजानंद साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. शाहिद सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    More articles

    Latest article