बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

Must read

 

बालकोनगर, 22 जून 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सिविक सेंटर स्थित नवनिर्मित जुबली पार्क का निर्माण किया गया है। कंपनी द्वारा विकसित यह पार्क सभी आयु वर्ग के लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पार्क में बच्चों के लिए आधुनिक एवं सुरक्षित खेल उपकरण, कसरत करने के लिए विभिन्न उपकरण, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष बैठक एवं विश्राम क्षेत्र, योग एवं ध्यान के लिए समर्पित योगा प्लेटफॉर्म तथा स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आकर्षक वॉकिंग ट्रैक विकसित किया गया है। हरियाली, सौंदर्यीकरण एवं आरामदायक सुविधाओं से युक्त यह पार्क समुदाय के लिए एक आदर्श मनोरंजन एवं स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।

    More articles

    Latest article