कोरबा – कुंए में डूबने से चार की मौत ….पिता को बचाने उतरी बेटी, दो और उतरे…. जहरीली गैस से गई जान, जांजगीर में भी ऐसे ही घटना में पांच लोगो की गई जान

Must read

     

    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के जुराली गांव में कुएं में डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई। मौत का कारण जहरीली गैस का रिसाव बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ग्रामीण कुएं में गिर गया था, उसे बचाने के लिए बेटी कुएं में कूद गई। इसके बाद परिवार के दो और लोग कुंए में नीचे उतरे, लेकिन सभी की मौत हो गई।

    सभी अंदर ही बेहोश होकर गिर गए थे। घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने SDRF की टीम को रेस्क्यू के लिए मौके पर बुलाया गया।
    कुएं की सफाई के दौरान नीचे गिरा

    बताया जा रहा कि शिवचरण पटेल कुएं की सफाई कर रहा था। इस दौरान वह नीचे गिर गया। बेटी सपीना भी नीचे उतरी, जहां उसकी भी मौत हो गई। दोनों को कुएं में गिरा हुआ देख मनबोध पटेल और जहरू पटेल नीचे उतरे। थोड़ी देर बाद उनकी भी मौत हो गई।

    कुएं में 5 लोग उतरे, एक बचा

    कोरबा SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। जहां घटनाक्रम की ली। गैस रिसाव के चलते मौत होना बताया जा रहा है। कुएं में 5 लोग नीचे उतरे थे। एक को बाहर निकाला गया, उसका इलाज जारी है। फिलहाल, कुएं से शव को बाहर निकालने का काम जारी है।

    More articles

    Latest article