कटघोरा में कांग्रेस , संजू देवी मेयर बनने की ओर अग्रसर…… छुरी, पाली , बांकी में खिला कमल

Must read

     

     

     

    नगरीय निकाय चुनाव 2025 में कोरबा के निकायों के परिणाम लगभग आ चुके हैं। नगर पालिक निगम कोरबा में भाजपा की प्रत्याशी संजू देवी राजपूत जीत की ओर अग्रसर हैं।

    उन्होंने अभी तक 22000 मतों से बढ़त बनाए रखी हुई है तो दूसरी तरफ कटघोरा नगर पालिका परिषद में कांग्रेस के राज जायसवाल ने जीत का परचम लहरा दिया है।इसके अलावा नवगठित नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में भारतीय जनता पार्टी की सोनी कुमारी झा ने जीत दर्ज कर ली है। पाली नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी अजय जायसवाल चुनाव जीत चुके हैं।

    नगर पंचायत छुरीकला से पद्मिनी प्रीतम देवांगन बड़े अंतर से चुनाव जीत चुकी हैं। दीपका नगर पालिका में भी भाजपा के राजेन्द्र राजपूत चुनाव जीत चुके हैं

    More articles

    Latest article