मंत्री लखनलाल देवांगन सियान सदन में जनता से करेंगे सीधे ‘भेंट-मुलाकात’

Must read

    कोरबा, 16 अगस्त 2026। सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे के प्रतीक रानी रोड स्थित सियान सदन में 17 अगस्त, सोमवार को विशेष जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन शाम 5 बजे सियान सदन में आम नागरिकों से सीधे ‘भेंट-मुलाकात’ करेंगे।
    चित्रा टॉकीज के सामने स्थित सियान सदन कोरबा का प्रमुख सामाजिक केंद्र है, जहां विभिन्न धर्मों के त्योहार आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। सियान सदन के सदस्य शहरवासियों के सुख-दुख में भी सक्रिय रूप से सहभागी रहते हैं।
    जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान मंत्री लखनलाल देवांगन क्षेत्र के नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं और सुझाव सुनेंगे तथा क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे।
    सियान सदन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कोरबा के सभी नागरिकों, वरिष्ठजनों और पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भेंट-मुलाकात को सफल बनाने की अपील की है।

    More articles

    Latest article