शोक समाचार : डी. शेखर क्रिस्टोफर का निधन,आज शाम अंतिम संस्कार
00 इलाज के दौरान बिलासपुर अपोलो में ली अंतिम सांस, खेल जगत में शोक की लहर
कोरबा: SECL अकादमी के जाने-माने क्रिकेट खिलाड़ी डी. शेखर क्रिस्टोफर का आज बुधवार की सुबह 7 बजे बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे विगत एक माह से ब्रेन स्ट्रोक की समस्या से जूझ रहे थे।
शोक संतप्त परिवार में पत्नी, एक पुत्र,एक पुत्र सहित भरपुरा परिवार शामिल हैं। उनके निधन की खबर से परिजनों, इष्ट-मित्रों और खेल प्रेमियों में गहरा शोक व्याप्त है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज बुधवार की शाम 4 बजे मसीही कब्रिस्तान (मिशन स्कूल के पास) में किया जाएगा।