VIDEO – डेंटल सर्जन विवेक रंजन महतो के चलतो कार में लगी आग, तीनों ने कूदकर बचाई जान कोरबा से केंदई जाते समय हुआ हादसा, दमकल , देखे वीडियो ने पाया आग पर काबू

Must read

कोरबा। कोरबा से रायपुर जा रहे डा विवेक रंजन महतो की चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान कार में डा महतो समेत तीन लोग सवार थे। समय रहते धुंआ उठता देख सभी ने सूझबूझ दिखाते हुए कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई और धू-धू कर जलने लगी।
जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब कार रायपुर की ओर जा रही थी। रास्ते में अचानक वाहन से धुंआ निकलने लगा। चालक ने तत्काल कार रोकी। धुंआ बढ़ता देख डा विवेक रंजन महतो और उनके साथ मौजूद अन्य दो लोग तेजी से बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही हसदेव थर्मल पावर प्लांट की दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी।
घटना के कारण कुछ देर तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित कर आवागमन सामान्य कराया। प्रारंभिक आशंका शार्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More articles

Latest article