Home Breaking News VIDEO – केबिनेट मंत्री लखन लाल का कोरबा में हुआ जगह-जगह स्वागत….....

VIDEO – केबिनेट मंत्री लखन लाल का कोरबा में हुआ जगह-जगह स्वागत….. स्वागत के दौरान मंच टूटा,, गिर पड़े मंत्री समेत तमाम नेता ,देखें वीडियो

    कोरबा के नए विधायक एवं छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का मंत्री पद के शपथ लेने के बाद पहली बार शहर आगमन हुआ था उनका जहां-जगह स्वागत सत्कार किया जा रहा था जिसमें भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए, स्वागत समारोह के दौरान नये नवेले कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन आज बाल बाल बचे।स्वागत समारोह में उनका मंच टूट गया। मंच टूटते ही मंत्री सहित तमाम नेता गिर पड़े। मामला कोरबा के टीपी नगर का है। दरअसल शुक्रवार को शपथ लेने के बाद नये नवेले मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा पहुंचे थे।

    स्वागत के दौरान ही मंत्री के साथ सभी नेता भी मंच पर चढ़ गये। लड्डूओं से तौलने के बाद माइक थामकर जैसे ही मंत्री लखनलाल देवांगन ने बोलना शुरू किया, पूरा मंच ही जमींदोज हो गया।

    लखनलाल देवांगन बोल रहे थे… किरणदेव जिंदाबाद …जिंदाबाद…आज यहां पर…और फिर मंच टूट गया… वो तो खुशकिस्मति की बात रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आयी। आनन-फानन में मंच के नीचे खड़े लोगों ने मंत्री को बाहर निकाला। इस दौरान पूर्व मेयर जागेश लांबा, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, चुनाव संचालक अशोक चावलानी सहित अन्य नेता मंच पर चढ़ गए। माइक थामकर जैसे ही मंत्री लखनलाल देवांगन ने बोलना शुरू किया कि मंच अचानक ढह गयाl