VIDEO – जीवन की सभी घटनाएं पूर्व से ही होती हैं सुनिश्चत …..शारदा विहार विष्णु कुंज श्रीमद्भागत कथा ज्ञान का उल्लास …. देखे वीडियो

https://youtu.be/Wj6QOw_za58

कोरबा। मनुष्य के जीवन में सभी घटनाएं पूर्व से ही सुनिश्चत होती हैं। जन्म हुआ है तो मृत्यु भी सुनिश्चत है यह बात जानते हुए भी मनुष्य माया से प्रेरित होकर सुख-दुख की अनुभूति करते हुए अपेक्षाओं के बीच अपना जीवन खो देता। ईश्वर भक्ति और परमार्थ पीछे छूट जाता है।
यह बात आचार्य अनिल शुक्ला ने विष्णुकुंज में गुप्ता परिवार के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा व्याख्यान के दौरान व्यास मंच से कही। आचार्य ने दूसरे दिन की कथा में परीक्षित जन्म व वराह कथा का व्याख्यान किया। उन्होने बताया कि राजा परीक्षित धर्मराज के पौत्र थे। परीक्षित के भविष्य के बारे में उन्हे पहले पता चल गया था कि एक दिन यह ऋषि के शाप से तक्षक नाग के द्वारा डस लिया जाएगा। मृत्यु पहले उन्हे श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का लाभ होगा। यह वृतांत जगत के लिए कल्याणकारी होगा। अठारह पुराणों में श्रीमद्भागवत पुराण का यह आख्यान कलियुग में धर्म और ईश्वरीय आस्था का प्रेरणा बनेगा। कथा व्याख्यान में आचार्य ने पृथ्वी की रक्षा के लिए भगवान विष्णु के चौबीस अवतारों भगवान वराह अवातर के बारे विस्तार से जानकारी दी। संगीतमय कथा आयोजन को लेकर गुप्ता परिवार सहित क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं में आस्था का उत्साह देखा जा रहा है। कथा आयोजन के तीसरे दिन की कथा में आचार्य ध्रुव चरित्र, पृधुनारायण व जड़भरत की कथा का व्याख्यान करेंगे। गुप्ता परिवार समस्त श्रद्धालुओं को पंडाल में आकर कथा श्रवण का आग्रह किया।