Omicron Varient – अब तक 13 देशों में पहुँच चुका है ये वायरस….तमाम प्रयासों के बावजूद इसका प्रसार जारी

कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) ने दुनिया में पैर पसारने शुरु कर दिये हैं। दक्षिण अफ्रीका और आसपास के देशों के यात्रियों पर तमाम प्रतिबंधों के बावजूद ये वेरिएंट कम से कम 13 देशों में पहुंच चुका है। अब तक, ज्यादातर देशों ने अफ्रीकी राष्ट्र और दूसरे कई देशों के यात्रियों के जरिए संक्रमण की मामलों की जानकारी दी है। पूरी दुनिया में हड़कंप मचा है और कई देशों के वैज्ञानिक नए कोविड वेरिएंट के जीनोम मेकअप, इसके म्यूटेशन और दूसरे स्ट्रेन की तुलना में इसके घातक होने की स्टडी में जुट गये हैं। रिकवरी की ओर बढ़ रही वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी इससे नुकसान पहुंचा है। वैश्विक बाजारों में गिरावट दिख रहा है और निवेशक अभी इस नए खतरे पर और ज्यादा जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

किन देशों में पहुंचा ओमिक्रॉन?

दक्षिण अफ्रीका – यहां मिले 1,100 नए मामलों में से 90% नए वेरिएंट की वजह से हुए हैं।
बोत्सवाना- इस वेरिएंट के कम से कम 19 मामले सामने आये हैं।
UK – दक्षिण अफ्रीका से आए तीन यात्रियों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।
जर्मनी- दक्षिण अफ्रीका से म्यूनिख हवाई अड्डे पर पहुंचे दो यात्रियों में इसका संक्रमण मिला।
नीदरलैंड- दक्षिण अफ्रीका से आए यात्रियों में 13 मामलों की पुष्टि हुई है।
डेनमार्क- दक्षिण अफ्रीका से आने वाले दो लोग संक्रमित मिले हैं।
बेल्जियम- यहां नए वेरिएंट का एक मामला सामने आया है।
इज़राइल- 27 नवंबर तक एक केस की पुष्टि हुई है और एक संदिग्ध मिला है।
इटली- एक शख्स पॉजिटिव मिला, जो इससे पहले पूरे देश में घूम रहा था।
चेक रिपब्लिक- यहां से एक केस सामने आने की खबर मिली है।
हांगकांग- यहां के क्वारंटाइन होटल में दो मामलों की पुष्टि हुई है।
ऑस्ट्रेलिया- न्यू साउथ वेल्स में दो मामले मिले, जो दक्षिण अफ्रीका की यात्रा से वापस आये हैं।
कनाडा- यहां दो केस मिले, दोनों ने हाल ही में नाइजीरिया की यात्रा की थी।