CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026: 83.04% छात्र पास, जिज्ञासु वर्मा बने टॉपर

Must read

रायपुरछत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष कुल 83.04 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। टॉप-10 मेरिट लिस्ट में 43 छात्रों ने जगह बनाई है, जिससे कड़ी प्रतिस्पर्धा का अंदाजा लगाया जा सकता है।
इस साल बलौदाबाजार जिले के पलारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 98.60% अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।
दूसरे स्थान पर बेमेतरा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा रहीं, जिन्होंने 98.20% अंक हासिल किए। वहीं तीसरे स्थान पर रायगढ़ जिले के शासकीय बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल, छाल के छात्र कृष महंत रहे, जिन्हें 97.80% अंक मिले।
टॉप-10 में सरकारी और आत्मानंद स्कूलों का दबदबा
इस बार मेरिट सूची में सरकारी स्कूलों और स्वामी आत्मानंद स्कूलों का खास दबदबा देखने को मिला। साथ ही ग्रामीण और छोटे शहरों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा साबित की है।
रायगढ़, जशपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद और कांकेर जैसे जिलों के विद्यार्थियों ने टॉप-10 में जगह बनाई।
टॉपर्स को मिलेगा 1.5 लाख का पुरस्कार
राज्य सरकार ने घोषणा की है कि टॉपर्स को 1.5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
CGBSE 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2026
जिज्ञासु वर्मा – 98.60% (सरस्वती शिशु मंदिर, पलारी – बलौदाबाजार)
ओमनी वर्मा – 98.20% (स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल, बेमेतरा)
कृष महंत – 97.80% (शासकीय बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल, छाल – रायगढ़)
रिया साहू – 97.60% (पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, दुर्ग)
शहनाज परवीन – 97.60% (केजी कॉन्वेंट स्कूल, सरायपाली – महासमुंद)
ताहिरा खान – 97.60% (स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, पेंड्रा)
कुसुमलता बिपरे – 97.40% (स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, कंडेल – धमतरी)
हेमलता साहू – 97.40% (बीडी गवर्नमेंट स्कूल, खरोरा – रायपुर)
ओंकार कैवर्त – 97.40% (गवर्नमेंट मल्टी हायर सेकेंडरी स्कूल, पेंड्रा)
आशा यादव – 97.40% (स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, कुनकुरी – जशपुर)
कुल परीक्षार्थी
इस वर्ष 10वीं और 12वीं मिलाकर लगभग 5.66 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें बड़ी संख्या में 12वीं के छात्र शामिल थे।

More articles

Latest article