कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: सेंट जेवियर्स के 9वीं के छात्र की मौत, दोस्त गंभीर घायल
कोरबा। शहर में तेज रफ्तार और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। सुनालिया मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में सेंट जेवियर्स स्कूल के कक्षा 9वीं के छात्र हर्षवर्धन सिंह (13 वर्ष) की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त वंशु कुमार जोशी (13 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार, मिशन रोड निवासी हर्षवर्धन सिंह और वंशु कुमार जोशी बुधवार (29 जुलाई) की शाम स्कूटी से टीपी नगर की ओर जा रहे थे। स्कूटी हर्षवर्धन चला रहा था। सुनालिया मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई और डिवाइडर से जा टकराई।
हादसे में हर्षवर्धन के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि पीछे बैठा वंशु उछलकर दूर जा गिरा, जिससे उसके कंधे में फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान हर्षवर्धन ने दम तोड़ दिया, जबकि वंशु का उपचार जारी है।
परिवार और स्कूल में शोक
हर्षवर्धन की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। सेंट जेवियर्स स्कूल में भी शोक का माहौल है। सहपाठी और शिक्षक इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नाबालिगों के वाहन चलाने पर फिर उठे सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर नाबालिगों के वाहन चलाने के गंभीर खतरे को सामने ला दिया है। पुलिस का कहना है कि लगातार जागरूकता अभियान और चेतावनी के बावजूद कई अभिभावक नाबालिग बच्चों को दोपहिया वाहन चलाने दे रहे हैं, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं।
अभियान में 11 नाबालिग चालकों पर कार्रवाई
इधर, “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत यातायात पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई कार्रवाई में 11 नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 22 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने अभिभावकों