बलरामपुर: आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, खेत में काम के दौरान पेड़ के नीचे लिया था सहारा

Must read

। जिले में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पतरापारा में आकाशीय बिजली गिरने से मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों खेत में काम करने गई थीं। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए मां-बेटी पास के एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। तभी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं प्रशासन ने बारिश और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों एवं पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की अपील की है।

    More articles

    Latest article