VIDEO – चरित्र शंका ने ली खौफनाक शक्ल: पति ने पत्नी का सिर काट गांव में मचाया आतंक , देखे वीडियो

Must read

कोरबा 22 अप्रैल

बुंदेली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले सालिकराम यादव ने अपनी साथ रह रही महिला चैती देवी की बेरहमी से हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, सालिकराम यादव और चैती देवी पिछले करीब ढाई साल से एक पोल्ट्री फार्म में रहकर काम कर रहे थे। सालिकराम की पहले भी दो शादियां हो चुकी थीं, लेकिन उसकी दोनों पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी थीं। वहीं चैती देवी के पति का पहले ही निधन हो चुका था और उसके चार बच्चे हैं।
बताया जा रहा है कि सालिकराम शराब का आदी था और अक्सर नशे में बच्चों के साथ मारपीट करता था। इस बात का चैती देवी लगातार विरोध करती थी। दोनों ने औपचारिक शादी नहीं की थी, बल्कि सालिकराम उसे चूड़ी पहनाकर अपने साथ ले आया था।
बुधवार दोपहर भी वो नशे की हालत में बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था, जिसका महिला ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। साथ ही, सालिकराम के अन्य महिलाओं के साथ संबंधों को लेकर भी दोनों के बीच पहले से तनाव बना हुआ था।
विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उसने ने पहले पत्थर से चैती देवी का सिर कुचल दिया और फिर धारदार हथियार से उसका गला काटकर हत्या कर दी।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

More articles

Latest article