Home Breaking News उत्तरकाशी टनल में फंसे सभी 41 मजदूर बाहर निकाले गये…..17 दिन...

उत्तरकाशी टनल में फंसे सभी 41 मजदूर बाहर निकाले गये…..17 दिन तक टनल में फंसे थे….

    उत्तराखंड की सिल्क्यारा-डंडालगांव टनल में फंसे 41 मजदूरों के रेस्क्यू अभियान में बड़ी सफलता मिली गई। रेस्क्यू टीम ने सभी 41 मजदूरों को एक-एक कर टनल से बाहर निकाल लिया। सभी 41 मजदूरों को सिल्कयारा सुरंग स्थल से एम्बुलेंस में बैठाकर रवाना कर चिन्यालीसौड़ के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पहुंचा दिया है।

     

    — ANI (@ANI) November 28, 2023
    17 दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रहे 41 मजदूरों के सुरंग से बाहर निकलने की खबर से स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह है। स्थानीय लोगों ने सिल्क्यारा सुरंग के बाहर मिठाइयां बांटकर खुशी जताई।

    सीएम धामी ने की मजदूरों से मुलाकात
    सीएम धामी ने बचाए गए मजदूरों से मुलाकात की। उन्होंने सभी मजदूरों की पीठ थपथपाई और उनका तालियां बजाकर स्वागत किया। सभी मजदूर 17 दिनों से सुरंग में फंसे हुए थे। उनके चेहरे पर जिंदा बचने की खुशी दिखाई दे रही थी।

    स्वस्थ हैं सभी 41 मजदूर
    बचाव कार्य में शामिल एक कर्मचारी ने बताया कि स्थिति अच्छी है और सभी लोग कुशल मंगल हैं। एनडीआरएफ के चार-पांच लोग अंदर गए हैं। मजदूरों को बचाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हम फंसे हुए श्रमिकों को बाहर लाने के लिए स्ट्रेचर अंदर ले जा रहे हैं।

    सीएम धामी ने दी अहम जानकारी

     

     

     

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन पर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। पाइप पुशिंग का कार्य मलबे के आर-पार हो चुका है। अब श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की तैयारी शुरू कर दी गई है।