Home Breaking News एसईसीएल कर्मी के पुत्र विवेक गोस्वामी का सड़क दुर्घटना में निधन

एसईसीएल कर्मी के पुत्र विवेक गोस्वामी का सड़क दुर्घटना में निधन

    (कोरबा) विवेक गोस्वामी का सड़क दुर्घटना में निधन
    कोरबा (ईएमएस) कोरबा शहर में एसईसीएल कोरबा क्षेत्र की शहीद भगत सिंह कालोनी निवासी व एसईसीएल कर्मचारी तरुण गोस्वामी के 27 वर्षीय पुत्र विवेक गोस्वामी का सड़क दुर्घटना में भोपाल में निधन हो गया।
    उनका अंतिम संस्कार 16 मार्च को सुबह 10 बजे पौड़ी बहार मुक्ति धाम कोरबा में होगा। विवेक होनहार युवक था। इस हादसे की खबर लगते ही एसईसीएल कालोनी में शोक की लहर व्याप्त हो गई।विवेक भोपाल में भवन निर्माण के कार्य मे भागीदार के रूप में जुड़ा हुआ था।