राशिफल 3 अक्‍टूबर : कन्या और तुला राशि के लिए भाग्यशाली दिन, आपके सितारे क्या कहते हैं

मेष:
Horoscope Today (आज का राशिफल) Aaj Ka Rashifal 3 अक्‍टूबर रव‍िवार को चंद्रमा का संचार दिन रात सूर्य की राशि सिंह में हो रहा है। मित्र राशि में चंद्रमा का संचार कन्या और तुला राशि के लोगों के लिए भाग्यशाली रहेगा। इन्हें आज अपने प्रयास में किस्मत का भी पूरा साथ मिलेगा। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, देखिए क्या कह रहे हैं आज आपकी किस्मत के सितारे…..

मेष- आज का दिन आपके लिए सोचसमझकर चलने वाला रहेगा। आज यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो कदापि न लें, आज लिए गए ऋण का उतार पाना कठिन रहेगा। आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना है। आज आपको पुराने मित्रों का सहयोग प्राप्‍त होगा और अच्छे मित्रों का साथ मिलेगा। आज पत्नी पक्ष से भी उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन आपके लिए काफी व्‍यस्‍तता बढ़ाने वाला होगा और आप काफी भागदौड़ करते नजर आएंगे। ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लग सकती है। आज के दिन आप कोई जरूरी फैसला ले सकते हैं और यह आपको आगे जाकर लाभ देने वाला भी होगा। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में निवेश करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। आज शाम को किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा आपको आपका मन प्रसन्‍न होगा। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:
आज आर्थिक मामलों में आपके लिए दिन संभलकर चलने वाला है, फिजूल के खर्चों से बचने की जरूरत है। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रिया कलापों में भी किसी प्रकार की बाधा आ सकती है। अचानक आपको कुछ लाभ होने से भगवान के प्रति आपकी आस्‍था कुछ मजबूत होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सायं से लेकर रात तक गाने-बजाने तथा संगीत में रुचि रहेगी। मन खुश रहेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

कर्क:
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपको परिश्रम का फल मीठा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है और संबंधों में सुधार होगा। आप अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, कल्पित आशीर्वाद मिलने का चांस हैं। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

सिंह:
आपकी राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। मानसिक अशांति और खिन्‍नता के कारण मन में उदासीनता हो सकती है। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से किसी कारण से नाराजगी हो सकती है। आप मधुर वाणी का प्रयोग करें वरना दूसरों के साथ आपके संबंध खराब होते देर नहीं लगेगी। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार होना निश्चत है। आज भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।

कन्या:
आज का दिन आपके लिए सुखद है और आप हर काम को बिना डर के पूरा करेंगे। आज आप साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको माता-पिता का सुख मिलता रहेगा और आपका मन भी प्रसन्‍न रहेगा। पत्नी को शारीरिक रूप से कुछ कष्‍ट हो सकता है और इस वजह से आपका मन खिन्‍न रहेगा। आज किसी व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, किन्तु लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धन लाभ होगा। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।

तुला:
आज के दिन आपको हर मामले में शुभ लाभ प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है। भाग्‍य आपका साथ देगा और आपके संबंधों में भी मधुरता आएगी। लोगों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा और आपके फैसले सही साबित होंगे। आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। नए कार्यों में निवेश करना पड़े तो दिल खोलकर करें। लाभ होगा। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:
आज किसी कारण से आपका मन परेशान और दुखी हो सकता है। कोई बात आपको उदास और हताश कर सकती है। व्यापार वृद्धि के लिए किए जाने वाले प्रयासों में सफलता प्राप्‍त होगी। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद विवाद राज्य में लंबित है तो उसमें सफलता मिलेगी और किसी सरकारी दफ्तर में फंसा हुआ आपका काम भी पूरा होगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

धनु:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपकी विद्या, बुद्धि, ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य और परोपकार की भावना विकसित होगी। आपकी धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि बढ़ेगी और परिवार में समृद्धि आएगी। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शाम से लेकर रात पर्यन्त पेट के विकार होने की आशंका है। सावधान रहें तथा खानपान पर सयंम बरतें। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

मकर:
आज आपको एक ओर तो बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति होगी और दूसरी ओर आपके सामने ऐसे खर्चे आ सकते हैं जो आपको न चाहते हुए भी पूरे करने पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। ऑफिस में लोग आपकी बातों से सहमत होंगे। व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा। आज भाग्‍य 72 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:
आज आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा और आप कुछ ऐसे कार्यों को पूरा करेंगे जो आपको आगे जाकर लाभ देने वाले हैं। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें तो फायदे में रहेंगे। परिवार के किसी सदस्‍य से धोखा मिलने की आशंका है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी। आज भाग्‍य 83 फीसदी साथ देगा।

मीन:
आज का दिन आपके लिए खास होने जा रहा है। बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपके करीब आने का प्रयास करेंगे। इस दौरान आपको थोड़ा सा समझ से काम करने की जरूरत है। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि में प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।