कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष बनाये गए सुरेंद्र प्रताप जायसवाल….तीन जिलों के भी अध्यक्ष बदले गए

 

रायपुर/कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य एवं जिलों में कांग्रेस पदाधिकारियों में फेरबदल किया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी सूची जारी कर दी है। इसके अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष के लिए अर्जुन सिंघानिया, पीआर खुंटे, श्रीमती अंबिका मरकाम, श्रीमती वाणी राव के नाम घोषित हुए हैं। महासचिव के लिए वासुदेव यादव, अमरजीत चावला, श्रीमती सुमित्रा धृतलहरे को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। समन्वय विभाग के प्रमुख का दायित्व शैलेष नितिन त्रिवेदी को हटाकर सुशील आनंद शुक्ला को सौंपा गया है।

इसी तरह जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष भी बदले गए हैं जिनमें भिलाई शहर अध्यक्ष के पद पर मुकेश चंद्राकर, कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष के लिए सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, बिलासपुर शहर विजय पांडेय तथा जांजगीर-चांपा जिले के लिए राघवेन्द्र सिंह को नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के साथ ही नए पदाधिकारियों को पार्टी एवं समर्थकों ने शुभकामनाएं दी है।