राशिफल 25 सितंबर -मेष से वृष में जाते हुए चंद्रमा रहेंगे इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ लाभदायी

 

मेष:
25 सितंबर शनिवार को चंद्रमा का संचार शाम 6 बजकर 17 मिनट तक मेष राशि में होगा इसके बाद चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में चले आएंगे। नक्षत्रों की बात करें तो आज सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा उपरांत कृतिका नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। ऐसे में ग्रहों और नक्षत्रों की गणना से मालूम होता है कि आज का दिन मिथुन राशि के लिए शुभ और अनुकूल रह सकता है। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, देखिए आज का राशिफल….

आज का दिन आपके लिए परेशानियों से मुक्ति वाला रहेगा और भाग्‍य का साथ भी मिलेगा। काफी संघर्ष के बाद आज आपकी समस्याओं का समाधान निकल सकता है। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज सकारणीय दूर की यात्रा भी हो सकती है और जिस उद्देश्‍य से जाएंगे, उसमें भी आपको सफलता प्राप्‍त होगी। पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है। आज भाग्‍य 98 फीसदी साथ्‍र देगा।

वृषभ:
आज का दिन आपके लिए शुभ है। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा होने से मन प्रसन्न होगा और भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। जीवन स्तर को सुधारने के लिए आप जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। सायंकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। उनके आने से आपका खर्च और काम दोनों बढ़ सकता है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर लोग हैरान होंगे। अपनी खुशी पर आपको नियंत्रण रखना चाहिए, और संयम से काम लेना चाहिए। अगर आप चाहें तो अपनी मेहतन और लगन से प्रगति की इस गति को स्थायी रख सकते हैं। अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। कोई आपकी तारीफ करे तो उससे सावधान रहें। अपने कार्य में ध्यान केंद्रित करें। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

कर्क:
आज मन से बहुत सीधे और सच्‍चे रहेंगे। दूसरों की सेवा करना आपको अच्‍छा लगता है। आज का दिन किसी बहन भाई की चिंता में बीतेगा। आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बना सकते हैं। नए स्थान पर जाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है और जीवन की नई शुरुआत हो सकती है। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

सिंह:
आज का दिन थोड़ा सा परेशानियों वाला हो सकता है। आज आपका कारोबार की चिंता में मन लगा रहेगा, क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम का त्याग करना पड़ेगा। आज आपको ऑफिस में भी सामंजस्य बैठाने में परेशानी हो सकती है। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

कन्या:
आज के दिन ग्रहों की स्थिति में बदलाव आने से आपके लिए आज का दिन काफी भागदौड़ वाला हो सकता है। अधिक मेहनत के नतीजे भी आपको लाभ देने वाले हो सकते हैं। फिलहाल तो आप अपने कार्यों को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा। आज व्‍यापारियों के लिए निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है। भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

तुला:
आज का दिन आपके लिए चिंता और परेशानियों वाला रहेगा। कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही और कुछ आप खुद मोल ले लेते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। लेकिन आपको अपने रास्‍ते से नहीं भटकना है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। मन की दुर्बलता और दुर्गुणों का त्याग करें तो आप अपने लिए सुगम रास्‍ते तैयार कर लेंगे। आज भाग्‍य 65 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको कहीं से मंगलमय समाचार प्राप्‍त होने की पूरी उम्‍मीद है। मन प्रसन्‍न होगा और आपके कार्य पूर्ण होने से उत्‍साह में वृद्धि होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते हालातों में धीरे-धीरे सब कुछ सामान्‍य होने की पूरी उम्‍मीद हे। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज का दिन आपको हर कार्य में शुभ परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। किसी नए संपर्क से लाभ मिलने की उम्‍मीद है और आपकी योजनाएं सफल होंगी। रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा और प्रसन्नता बढ़ेगी। आज भाग्‍य 91 फीसदी साथ देगा।

मकर:
आपका दिन सुखद है और आपका मिलनसार स्‍वभाव आपको दूसरों का प्रिय बनाने में मदद करेगा। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे और भाग्‍य का साथ मिलने से आगे बढ़ने के अवसर प्राप्‍त होंगे। जो लोग नौकरी खोज रहे हैं उन्‍हें आज कुछ अच्‍छी खबर सुनने को मिल सकती है। ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक है। क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:
आज आपके परिवार में एकता बढ़ेगी। मिलकर सभी लोग उतार-चढ़ाव का सामना करेंगे। उच्चाधिकारियों की घनिष्ठता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिन भर बना रहेगा। आयात निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। अध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ने से मन को शांति मिलेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

मीन:
आज आपके राशि स्‍वामी की कृपा से दिन काफी शुभ होगा और भाग्‍य का साथ मिलता रहेगा। उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे और आपके कार्य पूर्ण होंगे। अध्ययन और अध्यात्म में रुचि बढ़ना स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रुपया उधार न दें वापिस नहीं मिलेगा। पितरों की सेवा में इस वक्‍त मन लगाएं तो जीवन सफल होगा। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।
– आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा