Home Breaking News मेहनत से जीविकोपार्जन के प्रेरक भगवान विश्वकर्मा की औद्योगिक प्रतिष्ठानों में...

मेहनत से जीविकोपार्जन के प्रेरक भगवान विश्वकर्मा की औद्योगिक प्रतिष्ठानों में हो रही पूजा

    शहर के विभिन्न् स्थानों पर देवशिल्पि बाबा विश्वकर्मा की पूजा की तैयारी की गई है। जिले के औद्योगिक संस्थान बालको, एसईसीएल, एनटीपीसी, सीएसईबी के पावर प्लांट व प्रोडक्शन पैलेस आदि में में कार्यरत कर्मचारी विधिवत पूजा कर सफल कार्य की बाबा से कामना करेंगे। एक समय था जब विश्वकर्मा पूजा के दिन औद्योगिक प्रबंधन के कर्मचारी अपने परिवार को लेकर आयोजन स्थल में पहुंचते थे, लेकिन सुरक्षागत कारणों से आम लोगों की प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बावजूद भी कर्मचारियों में उल्लास बना हुआ है। आज भी आसपास ग्रामीण क्षेत्र के लोग शहर के व्यसायिक प्रतिष्ठानों में आयोजित विश्वकर्मा पूजा को देखने आते हैं। औद्योगिक संस्थानों में अलग- अलग इकाई कर्मचारियों के द्वारा प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाएगी।

    रविवार को होने वाली पूजा अनुष्ठान के लिए शनिवार को शहर सीतमाढ़ी व विभिन्न्स स्थानों से प्रतिमा ले जाने का क्रम पूरे दिन जारी रहा। बताना होगा कि शहर के अन्य औद्यागिक प्रबंधनों की तरह मानिकपुर स्थित एसईसीएल के सेंट्रल वर्कशाप में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से पूजा की जाएगी। औद्योगिक संस्थानों की विभिन्न इकाइयों में सेंट्रल वर्कशाप ही ऐसी जगह है जो आम लोगों के लिए खुली रहती है। प्रति वर्ष यहां मेला जैसा वातावरण बना रहता है। अलग- अलग पार्ट्स रिपयेर इकायों की ओर से अब यहां एक ही प्रतिमा स्थापित की जाती है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। शहरी के अलावा कटघोरा, बांकीमोंगरा, पाली, दर्री, छुरी, जमनीपाली, चैतमा, बालको, दीपका में भी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।