बरपाली के पत्रकार व पूर्व जनपद सदस्य राजू खत्री का आकस्मिक निधन, गांव में शोक की लहर
बरपाली के पत्रकार व पूर्व जनपद सदस्य राजू खत्री का आकस्मिक निधन, गांव में शोक की लहर
बरपाली। बरपाली निवासी पत्रकार एवं पूर्व जनपद सदस्य राजू खत्री उर्फ राज कुमार खत्री का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बरपाली सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
राजू खत्री पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहे और एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से क्षेत्र के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है।
वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार 22 सितंबर को स्थानीय मुक्ति धाम में किया जाएगा। निधन की सूचना मिलते ही परिचितों और शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।