बड़ी खबर: मिनीमाता बांगो बांध के 7 गेट खुले, हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा 27,786 क्यूसेक पानी

Must read

     

    कोरबा, 15 अगस्त 2026। मिनीमाता बांगो जलाशय में लगातार बढ़ रही पानी की आवक को देखते हुए प्रशासन ने जलाशय के गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी है। आज सुबह 9:35 बजे जलाशय का जलस्तर 358.60 मीटर, जबकि जलभराव 93.65 प्रतिशत दर्ज किया गया।
    कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. भारती के अनुसार, जलाशय में पानी की अधिक आवक होने के कारण बाढ़ के पानी को नियंत्रित करने के लिए कुल 7 गेट खोले गए हैं।
    इन गेटों को खोला गया
    गेट नंबर 3 — 0.40 मीटर
    गेट नंबर 4 — 0.50 मीटर
    गेट नंबर 5 — 0.50 मीटर
    गेट नंबर 6 — 0.50 मीटर
    गेट नंबर 7 — 0.50 मीटर
    गेट नंबर 8 — 0.50 मीटर
    गेट नंबर 9 — 0.40 मीटर
    इन सातों गेटों से कुल 18,786 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं पावर प्लांट हाइडल के माध्यम से 9,000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
    इस तरह मिनीमाता बांगो बांध से कुल 27,786 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है।
    हसदेव नदी किनारे रहने वालों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
    बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण हसदेव नदी के जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है। नदी एवं निचले इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने तथा नदी के किनारे नहीं जाने की अपील की गई है।
    प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जलाशय की स्थिति और पानी की आवक पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिस्थितियों के अनुसार आगे गेटों की स्थिति में बदलाव किया जा सकता है।

    More articles

    Latest article