पांच माह में 300 से अधिक गुम मोबाइल बरामद, कोरबा साइबर पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान

Must read

। साइबर पुलिस थाना कोरबा ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पिछले पांच महीनों के दौरान पुलिस ने 300 से अधिक मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपे हैं। इस लगातार कार्रवाई से आम लोगों का पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल गुम होने या चोरी होने की सूचना मिलते ही तकनीकी माध्यमों से उनकी ट्रैकिंग की जाती है। समय पर शिकायत दर्ज होने से मोबाइल बरामद करने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसी वजह से साइबर पुलिस लोगों को जागरूक भी कर रही है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करें।
कोरबा साइबर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा नजदीकी थाना और साइबर सेल को इसकी जानकारी दें। इससे मोबाइल को ब्लॉक करने और उसकी लोकेशन ट्रैक करने में सहायता मिलती है।
इसके अलावा साइबर ठगी या ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटना होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने, नजदीकी थाना या साइबर पुलिस थाना में सूचना देने तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।
पुलिस का कहना है कि यह अभियान केवल गुम मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को लौटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से आम जनता में सुरक्षा की भावना विकसित करने और पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार मिल रही सफलता ने कोरबा पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में सकारात्मक संदेश भी दिया है।

    More articles

    Latest article