Home Breaking News एमपी नगर डकैती कांड – IPL सट्टा में कर्ज के बाद ...

एमपी नगर डकैती कांड – IPL सट्टा में कर्ज के बाद भांजे ने ही साथियों के साथ मिलकर मामा के घर डाल दिया डाका, दो आरोपी गिरफतार चार फरार

    कोरबा 1 जुलाई 2023। कोरबा के महाराणा प्रताप नगर में हुए डकैती की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया हैं। बताया जा रहा हैं कि इस वारदात का मास्टर माइंड प्रार्थी का भांजा ही था, जिसने अपने साथियों के साथ इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ हैं कि आरोपी और उसके साथी आईपीएल सट्टा में पैसा लगाकर कर्ज में आ गये थे। कर्जा चुकाने के लिए उन्होने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में अभी दो अरोपियों को गिरफ्तार किया हैं, जबकि अन्य 4 आरोपी अब भी फरार हैं।

    गौरतलब हैं कि 24 जून की रात सिविल लाइन थाना के महाराणा प्रताप नगर कालोनी में नकाबपोश बदमाशों ने राजकुमार निर्मलकर के घर में धावा बोल दिया था। घटना के वक्त घर पर राजकुमार निर्मलकर की बेटी और बूढ़ी मां मौजूद थी। जिन्हे आरोपियों ने हथियार की नोक पर बंधक बनाने के बाद रितु निर्मलकर की निशानदेही पर नगद और जेवरात की लूट कर फरार हो गये थे। घटना के बाद राजकुमार निर्मलकर की बेटी रितु निर्मलकर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। घर में घुसकर डकैती की वारदात की जानकारी के बाद एसपी यू.उदय किरण के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी का निर्देश दिया गया। साईबर सेल की टीम सहित पुलिस की दूसरी टीम सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही थी।

    पूछताछ के दौरान राजकुमार निर्मलकर की पत्नी सुमन निर्मलकर ने अपने भांजे भोला उर्फ प्रकाश निर्मलकर और उसके साथी अनिल महाराज पर इस वारदात में शामिल होने का संदेह जताया गया। परिवार के लोगों ने बताया कि दो दिन पहले ही दोनों घर पर आये थे, और दोनों के बदमाश प्रवृत्ति के होने की जानकारी सामने आयी। इसके बाद पुलिस ने जांजगीर जिला के अमोरा निवासी प्रकाश निर्मलकर और अनिल महाराज को हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आईपीएल सट्टा खेलने के आदि हैं। सट्टा खेलने के लिए उन्होने प्रकाश निर्मलकर ने 5 लाख रूपये का कर्ज ले रखा था।

    इसी तरह उसके दूसरे साथी भी कर्ज में डूबे हुए थे। ऐसे में प्रकाश निर्मलकर ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर मामा के घर में काफी कैश और जेवरात होने की जानकारी देकर डकैती की योजना तैयार की गयी। इसके बाद बकायदा प्रकाश और उसके अन्य 5 साथियों ने 23 जून को कोरबा पहुंचकर मामा के घर की रैकी कर सारी स्थिति को समझने के बाद 24 जून का इस वारदात को अंजाम दिया गया। डकैती की इस वारदा का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 60 हजार रूपये कैश सहित करीब 20 लाख रूपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर जब्त कर लिया हैं। वही पुलिस इस वारदात में शामिल 4 अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।