Home Breaking News जिले में 3 घंटे में 19.87 प्रतिशत मतदान हुआ पूर्ण ….. रामपुर...

जिले में 3 घंटे में 19.87 प्रतिशत मतदान हुआ पूर्ण ….. रामपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक सबसे ज्यादा 22 प्रतिशत हुआ मतदान

    केपी । कोरबा जिले में सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गयी हैं। इसके तहत सुबह 11 बजे तक की स्थिति भी जारी कर दी गई है। जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार तीन घंटों में जिले में कुल 19.87 प्रतिशत मतदान हो चुका हैं। अब तक की स्थिति में इसमें सबसे ज्यादा रामपुर विधानसभा में 21.98 प्रतिशत मतदान हुआ हैं। इसके अलावा कोरबा शहर विधानसभा क्षेत्र में 17.54 कटघोरा में 20.99 और पाली-तानाखार में अब तक 19.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। कोरबा जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षकों द्वारा लगातार दौरे किए जा रहे हैं और वे मतदान केन्द्रों का जायजा ले रहे हैं। कोरबा जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार भी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
    पहले जारी की गयी रिपोर्ट में सुबह 8 बजे से सुबह 9 बजे के बीच जिले में कुल 6.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इससे स्पष्ट है कि मतदाताओं में काफी उत्साह है और वे स्वस्फूर्त मतदान के लिए घरों से निकालकर पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। यह स्थिति स्पष्ट करती है कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव मतदान काफी तेज रफ्तार से अपनी पूर्णता की ओर बढ़ रहा हैं। क्षेत्र के प्रेक्षकों द्वारा लगातार दौरे किए जा रहे हैं और वे मतदान केन्द्रों का जायजा ले रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार भी लगातार निरीक्षण कर रहे है।