Home Breaking News छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का भरोसे का घोषणा पत्र जारी….. किसानों का कर्ज...

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का भरोसे का घोषणा पत्र जारी….. किसानों का कर्ज माफ, 3200 रुपए में धान खरीदी के साथ किया ये वादा

    रायपुर। Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र रविवार को जारी कर दिया है। छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र का नाम भरोसे का घोषणा पत्र दिया है। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव, कुमारी सैलजा ने रायपुर, ताम्रध्‍वज साहू दुर्ग से एक साथ घोषणा पत्र को जारी किया है। कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी के साथ 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी का वादा किया।
    : भरोसे का घोषण पत्र #छत्तीसगढ़_का_भरोसा_कांग्रेस https://t.co/xWBRrLJZB8

    — INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) November 5, 2023

    कांग्रेस ने कई घोषणाएं की
    कांग्रेस ने सबसे प्रमुख रूप से कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ, जातिगत जनगणना कराने, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी, 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को 4,000 रुपये वार्षिक बोनस, लघु वनोपज की समर्थन मूल्य में 10 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे, सभी सरकारी स्कूलों-कालेजों में केजी से पीजी तक शिक्षा निश्शुल्क, गरीबों को 10 लाख अन्य को पांच लाख रुपये तक निश्शुल्क इलाज, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपये, सिलिंडर रिफिल करने पर 500 रुपये की सब्सिडी, 200 यूनिट तक बिजली निश्शुल्क, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक निश्शुल्क बिजली, महिला स्व सहायता समूह का कर्जा माफ, सभी सरकारी स्कूलों में स्वामी आत्मानंद स्कूल के अंग्रेजी-हिंदी माध्यम के रूप में अपग्रेड करना, सड़क दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निश्शुल्क इलाज, परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफी और राज्य के किसानों के तिवरा (तिवरादाल) को भी समर्थन मूल्य पर खरीदने की घोषणा शामिल है।