Home Breaking News कोरबा विधायक लखन लाल का मंत्री बनने के बाद समर्थकों ने रायपुर...

कोरबा विधायक लखन लाल का मंत्री बनने के बाद समर्थकों ने रायपुर जाकर दी बधाई ….. शनिवार को केबिनेट मंत्री का जगह जगह होगा स्वागत

     

    कोरबा । शुक्रवार की दोपहर राज भवन में देवांगन मंत्री पद का कार्यभार ग्रहण किया इसके बाद बधाई देने वालो का ताता लग गया सैकडो कि संख्या में कोरबा से रायपुर पहुंचे समर्थको ने देवांगन को फूल माला से लाद दिया। यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। देवांगन राज भवन से मंत्रालय पहुंचे जहा पर उन्हो ने मंत्री मंडल के बैठक में हिस्सा लिया इसके बाद वे अपने निजी निवास स्थान कचना पहुंचे जहां पर फिर से स्वागत सत्कार का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा श्री देवांगन शनिवार को सुबह रायपुर से कोरबा के लिए रवाना होंगे

    शनिवार को आएंगे कोरबा, जगह- जगह स्वागत की तैयारी

    कोरबा कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन शनिवार को रायपुर से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां सुबह 11 बजे हिंदू चौक बिलासपुर में स्वागत होगा। इसके पश्चात नेहरू चौक में आतिशबाजी होगी। 12:30 बजे पाली आगमन होगा। जहां पर जनपद कार्यालय के सामने स्वागत सत्कार होगा दोपहर एक बजे चैतमा के बाद कटघोरा आगमन होगा। देवांगन दोपहर दो बजे छुरी पहुंचेंगे, इसके बाद एनटीपीसी में गेट में उनका स्वागत होगा, दोपहर 2:30 बजे दरी बस स्टैंड में कार्यकर्ता स्वागत करेंगे उसके बाद 3:15 बजे कोहड़िया चौक में स्वागत होगा। इसके बाद 4:00 बजे अप्पू गार्डन के पास स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 4:30 बजे देवांगन का ट्रांसपोर्ट नगर चौक में जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जाएगा। यहां से खुली गाड़ी में आभार रैली प्रारंभ होगी जो सीतामढ़ी चौक में समाप्त होगी।