कोरबा में बाबा साहब की 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, कांग्रेस नेताओं ने किया नमन
कोरबा। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 33 के पार्षद नारायण कुर्रे के नेतृत्व में भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर ओपन थिएटर घंटाघर के पास स्थापित उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर और “जय भीम” के नारों के साथ उन्हें नमन करते हुए की गई। इस अवसर पर नारायण कुर्रे ने कहा कि बाबा साहब विश्व के महान व्यक्तित्वों में से एक थे, जिन्होंने संविधान की रचना कर भारत में स्वतंत्रता, समानता और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने अपने संबोधन में बताया कि 15 अगस्त 1947 को देश के स्वतंत्र होने के बाद जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में बनी सरकार में डॉ. अंबेडकर ने स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने जीवनभर सामाजिक उत्थान और विकास के लिए कार्य किया।
बालको ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ए.डी. जोशी ने कहा कि बाबा साहब हर वर्ग के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनका चिंतन सामाजिक समानता, मौलिक अधिकार, मानवीय न्याय और देश की एकता पर आधारित था।