कोरबा में “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा का शुभारंभ, जिले को मिले 22 अत्याधुनिक वाहन

Must read


Amit Shah एवं Vishnu Deo Sai द्वारा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के 33 जिलों के लिए “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान 400 से अधिक अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इसी क्रम में Korba जिले को 22 अत्याधुनिक Dial-112 वाहन प्राप्त हुए हैं। इन वाहनों को जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता मिल सकेगी।
इन आधुनिक वाहनों में स्मार्टफोन, GPS, वायरलेस रेडियो, PTZ एवं डैश कैमरा, मोबाइल NVR और सोलर बैकअप जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके माध्यम से घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रीयल-टाइम ट्रैकिंग और त्वरित संचार सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह सेवा 24×7 आम जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी।
Dial-112 : “एक्के नम्बर, सब्बो बर…”
प्रदेश में सड़क दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सहित विभिन्न आपात स्थितियों में अब नागरिकों को और अधिक तेज, सुरक्षित और प्रभावी सहायता मिलेगी। नागरिक वॉयस कॉल, SMS, ईमेल, वेब पोर्टल, WhatsApp, चैटबॉट और SOS-112 इंडिया ऐप के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
कोरबा जिले के लिए संसाधनों से सुसज्जित इन वाहनों को प्राप्त करने हेतु जिले के 24 अधिकारी एवं कर्मचारी रायपुर में उपस्थित रहे। जिला पुलिस प्रशासन ने राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की हर घड़ी में आम नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
मुख्य विशेषताएं
कोरबा जिले को मिले 22 आधुनिक Dial-112 वाहन
पूरे प्रदेश के 33 जिलों में सेवा का विस्तार
24×7 आपातकालीन सहायता सुविधा
GPS, PTZ कैमरा, डैश कैम एवं लाइव मॉनिटरिंग से लैस वाहन
महिलाओं, बच्चों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
त्वरित प्रतिक्रिया एवं बेहतर पुलिस सहायता सुनिश्चित
“सुरक्षित, संवेदनशील एवं सशक्त छत्तीसगढ़” की दिशा में बड़ा कदम
नई “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा को प्रदेश में कानून व्यवस्था और आपातकालीन सहायता को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

More articles

Latest article