कोरबा की प्रथम नागरिक रहीं श्यामा कंवर का निधन, शहर के विकास में ऐतिहासिक योगदान को किया जाएगा याद

Must read

     

    न्याय की लड़ाई लड़ने और नगर निगम के प्रथम नागरिक के रूप में शहर की नींव मजबूत करने में निभाई थी अहम भूमिका

    कोरबा। श्यामा कंवर का निधन रविवार की शाम बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में  75 साल की आयु में हो गया । कुशल अधिवक्ता के रूप में न्याय की लड़ाई लड़ने और कोरबा नगर निगम के प्रथम नागरिक के रूप में शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली श्यामा कंवर दिवंगत व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जाएगा। उनके ऐतिहासिक योगदान और शहर के विकास में निभाई गई भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

    जानकारी के अनुसार श्याम कंवर लंबे समय से अस्वस्थ थी।उनको 4 दिन पहले ही अपोलो बिलासपुर में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया वो 75 साल की थी

    जानकारी के अनुसार वो लम्बे समय से अस्वस्थ थी उन्हें चार दिन पहले ही अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके के निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और शहर के लोगों में शोक का माहौल है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शहर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह 10 बजे उनके गृह ग्राम भैसमा में किया जाएगा। इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

    BEC 36 aur source Network परिवार ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    More articles

    Latest article