कोरबा कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, 10 मंडलों के प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त

Must read

कोरबा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिले के सभी 10 मंडल कांग्रेस कमेटियों के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने नियुक्ति आदेश जारी करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।
जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि नव नियुक्त प्रभारी और सह प्रभारी संबंधित ब्लॉक पदाधिकारियों, ब्लॉक प्रभारियों एवं सह प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अपने-अपने मंडलों में संगठन सृजन अभियान को गति देंगे। साथ ही बूथ एवं वार्ड कमेटियों के गठन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे।
इन मंडलों में हुई नियुक्तियां
सीतामणी मंडल – एफ.डी. मानिकपुरी एवं आरिफ खान
टी.पी. नगर मंडल – सुधीर जैन एवं देवीदयाल तिवारी
बुधवारी मंडल – अंतराम प्रजापति एवं डॉ. डी.आर. नेताम
कोसाबाड़ी मंडल – संजू अग्रवाल एवं डॉ. रामगोपाल यादव
दर्री मंडल – अशोक लोध एवं गिरधारी बरेठ
जमनीपाली मंडल – सनीष कुमार एवं रतनलाल यादव
सर्वमंगला नगर मंडल – संतोष यादव एवं शत्रुघ्न श्रीवास
भैंरोताल मंडल – नत्थूलाल यादव एवं डॉ. एल.पी. साहू
पाड़ीमार मंडल – आशीष अग्रवाल (पूर्व एल्डरमेन) एवं राजेंद्र सूर्यवंशी
नेहरू नगर मंडल – नारायण कुर्रे एवं रवि खुंटे
मुकेश राठौर ने बताया कि इन नियुक्तियों की जानकारी नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत तथा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भी भेज दी गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि शहर जिले के चारों ब्लॉक—दर्री, बालको, कुसमुंडा और कोरबा—में पहले ही ब्लॉक प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। अब मंडल स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपकर संगठन को आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर की गतिविधियों के लिए और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा।

    More articles

    Latest article