सक्ती में औद्योगिक त्रासदी: वेदांता प्लांट के बॉयलर ब्लास्ट में 4 की मौत, 40 मजदूर झुलसे

Must read

सक्ती (छत्तीसगढ़) — मंगलवार दोपहर Vedanta Power Plant में बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट के बॉयलर ट्यूब फटने से जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसकी चपेट में आकर 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना दोपहर करीब 2 बजे सिंघीतराई स्थित प्लांट में हुई। हादसे के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में चार मजदूरों की मौत की भी खबर सामने आई है।
सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल बॉयलर ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल सका है।

More articles

Latest article