राशिफल 25 मई 2021 – मई का अंतिम मंगलवार इन राशियों को लिए मंगलकारी, देखें आपके लिए कैसा



मेष:
25 मई मंगलवार को चंद्रमा का संचार दिन भर तुला राशि में उपरांत वृश्चिक राशि में होगा। मंगल का संचार मिथुन राशि में होगा। ग्रहों के इस संचार से आपकी राशि पर क्‍या प्रभाव पड़ेगा, जानिए

आज का ग्रह गोचर आपके लिए मध्यम फल कारक है। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। साथ ही जारी प्रयास सार्थक होंगे। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें, तो बेहतर रहेगा। क्रोध व भावुकता में लिया गया निर्णय ,कष्टकारी होगा। व्यर्थ की उलझनें रह सकती हैं। आज भाग्य 78 प्रतिशत साथ दे रहा है।

वृषभ:
राशि स्वामी शुक्र प्रथम भाव में और चन्द्रमा सप्तम भाव में होने के कारण व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, तो बेहतर रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। आज भाग्य 82 प्रतिशत साथ दे रहा है।

मिथुन:
प्रथम भाव में मंगल और पंचम में चंद्रमा उत्तम फल कारक है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। भाई व पड़ोसी का सहयोग मिलेगा। आज ऑफिस में बॉस से आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपको मानसिक तनाव रह सकता है। शाम तक किसी प्रियजन से आज मुलाकात हो सकती है। आज भाग्य 70 प्रतिशत साथ दे रहा है।

कर्क:
आज ग्रह गोचर की स्थिति आपको व्यापार और कार्यक्षेत्र में विजय दिलाएगी। आर्थिक क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता, आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। ऑफिस के लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से कुछ लाभ हो सकता है। आज भाग्य 80 प्रतिशत साथ दे रहा है।

सिंह:
आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई भी परहेज और दवा संबंधित लापरवाही न बरतें। व्यापार और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दूर की यात्रा के प्रयास सफल होंगे। लव लाइफ के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। धैर्य व संयम के साथ घर और ऑफिस की सभी समस्याओं को सफलता पूर्वक सामना करेंगे। व्यर्थ की उलझनें रह सकती है। आज भाग्य 85 प्रतिशत साथ दे रहा है।

कन्या:
आपकी जन्म राशि का स्वामी बुध नवम (भाग्य) भाव में विराजमान है। आज आपके शत्रु नतमस्तक रहेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय के नये स्रोत बनेंगे। आज स्वास्थ्य नरम रह सकता हैं। साथ ही आज आपको अनावश्यक शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आज भाग्य 87 प्रतिशत साथ दे रहा है।

तुला:
आज आकस्मिक धन लाभ का योग बना रहा है। रोजी रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। जिन योजनाओं पर काम शुरू किया है उनमें प्रगति हो सकती है। संतान के कार्यक्षेत्र में उन्नति होने से मन प्रसन्न होगा और उनके करियर की चिंता खत्म होगी। कोई मूल्यवान वस्तु आज आप खरीद सकते हैं। विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक बिजनस में किसी डील को फाइनल करने में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। आज भाग्य 82 प्रतिशत साथ दे रहा है।

वृश्चिक:
व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा और वह सफल होंगी। किसी से कोई उपहार आपको आज मिल सकता है। साथ ही सामाजिक सम्मान मिलने का भी योग है। आज व्यापार या कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से विचार कर लें। दांपत्य जीवन और लव लाइफ के लिए दिन उत्तम रहेगा। आज भाग्य 90 प्रतिशत साथ दे रहा है।

धनु:
राशि स्वामी गुरु अभी मार्गी चल रहे हैं और वृश्चिक राशि में चन्द्र व केतु के योग से शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता आपको मिलेगी। संतान पक्ष के संबंध में कोई सुखद समाचार मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की संभावना है। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। आज भाग्य 80 प्रतिशत साथ दे रहा है।

मकर:
आज दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दैनिक व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद पिछले दिनों हुए नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद है। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यवसाय में जटिल समस्याएं किसी वरिष्ठ व्यक्ति के परामर्श से सुलझ जाएंगी। आज भाग्य 70 प्रतिशत साथ दे रहा है।

कुंभ:
आज आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कामों को लेकर भागदौड़ रहेगी। आज शाम या रात तक किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित होने से पुण्य मिलेगा। लव लाइफ में किसी बात पर समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन कुछ फायदों को देखते हुए इसमें कोई नुकसान भी नहीं है। आज भाग्य 90 प्रतिशत साथ दे रहा है।

मीन:
आज आपकी राशि से नवम घर में चंद्रमा व्यापार, कार्यक्षेत्र में विजय और सफलता दिलाएगा। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। आज आप यात्रा कर सकते हैं, जो सुखद व लाभप्रद रहेगी। आज शाम तक कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। आज भाग्य 88 प्रतिशत साथ दे रहा है।