राशिफल 15 फरवरी – जानें राशियों का हाल ,कैसा रहेगा आज आपका दिन

सभी 15 राश‍ियों के लिए कैसा रहेगा आज का द‍िन, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन का राशियों की दैनिक राशिफल पूरी जानकारी आपको यहां मिलेगी नवभारत गोल्ड पर
मेष- यदि आप किसी काम के लिए संकल्प लेंगे, तो वह कार्य पूर्ण हो जाएगा। किसी का एडमिशन हो या फिर यात्रा आदि की व्यवस्था करना, किसी जरूरी वस्तु की खरीद हो या फिर कहीं अटका हुआ पैसा निकालना। आज के दिन इन सब कार्यों को एक-एक करके निपटाने से कुछ काम तो एकाएक ही बनते नजर आएंगे।

वृष– आप अपने सभी कामकाजी गतिविधियों को जरूरत के मुताबिक संचालित करने में सफल रहते हैं। संगी साथी आपको मदद देने के लिए तैयार तो हैं परंतु उस पर पूरी तरह विश्वास कर लेना खतरे से खाली नहीं होगा। आपके लिए कारोबार में खुद के विवेक से काम लेना ही सही निर्णय होगा।
mauni3

मिथुन – यदि आप अपने करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं, तो अभी परिस्थितियां ठीक नहीं हैं। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले अपने हमसफर से सलाह ले लें। निर्णय लेकर आगे बढ़ना है, तो फिर कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ सकता है। दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है।

कर्क– आज के दिन किसी नए प्रॉजेक्ट पर आपका ध्यान आकर्षित होगा। हो सकता है कि इस क्षेत्र में कुछ पुराने मित्रों से आपको आर्थिक सपोर्ट मिल जाए। अगर किसी की सहायता करेंगे, तो आपको भी कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी आज बन सकता है।

सिंह-अगर सैर-सपाटे की योजना बन रही है, तो यात्रा आदि के लिए कुछ तैयारी करनी होगी। कुछ अधूरे काम भी आपको पूरे करने होंगे। दोपहर के बाद दौड़भाग बढ़ जाएगी। उतावली के चक्कर में कोई भूल भी हो सकती है, ऐसे में संयम के साथ आपको निर्णय लेने होंगे। दिन आपका मिलाजुला रहेगा।

कन्या- आपकी मनोदशा कुछ तनाव से ग्रस्त रहेगी। यदि आप किसी प्रेम, प्यार के दायरे का खुलासा करते हैं तो कहीं न कहीं से पारिवारिक वातावरण अधिक क्षुब्ध हो सकता है। यदि दाम्पत्य सहयोग से कोई बात छुपी रहेगी, तो सायंकाल के बाद घर-परिवार में भी कटुता व्याप्त हो सकती है।

तुला– आप तीर्थ यात्रा आदि का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों की खातिर के लिए कुछ धन की भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते हैं, तो फिर अपने घर के साधन भी व्यवस्थित करने होंगे। घर के वरिष्ठ सदस्य से टकराव मोल लेना सही नहीं है। शाम का समय परिवार के साथ बिताना आपके लिए सुख और शांति लेकर आएगा।

वृश्चिक– अपने बिजनेस या जाॅब प्रोस्पेक्टस को सुधारने के लिए कार्यक्रम में परिवर्तन करना आवश्यक होगा। आर्थिक क्षेत्र में अभी ज्यादा प्रेसर नहीं है। हल्की-फुल्की देनदारियां चुका देने के बावजूद सुरक्षित कोष में कमी नहीं आएगी। परिजनों की मांग पूरी करनी आवश्यक है। किसी भी विवाद से खुद को दूर रखें।

धनु– किसी खास सदस्य के खराब स्वास्थ्य के कारण घर परिवार का वातावरण कुछ अवसादपूर्ण रहेगा। तनाव से उबरने का रास्ता ये ही है कि आज आप किसी मनोरंजक यात्रा पर निकल पड़ें। यदि आपके पास वाहन आदि नहीं भी हो, तो सार्वजनिक वाहन का फायदा उठाया जा सकता है।

मकर– शारीरिक शिथिलता और अस्वस्थता खत्म होती जाएगी। आपके द्वारा किए गए उपाय या एक्सरसाइज योग आदि का अच्छा परिणाम मिलने लगेगा। छोटे सदस्य या संतान की ओर से भी अच्छा समाचार मिलेगा। वस्त्र आदि का लाभ हो सकता है। किसी खराब पड़ी वस्तु का पुनः संचालन हो जाएगा।

कुंभ-आज आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा। कठोर प्रकृति का व्यक्ति नजरों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोरंजन का रंग छाया रहेगा। किसी सहकर्मी या बाॅस के द्वारा पार्टी देने से और भी चहल पहल बढ़ेगी। वहीं मन को बहलाने के लिए छोटी-मोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

मीनO– आज आप कुछ मायूसी के मूड में रहेंगे। विपरीत हालातों से मन को व्यथा होगी। युवा वर्ग को दाम्पत्य जीवन अथवा प्रेम संबंधो को लेकर शिकायत रहेगी। जीवन साथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आएंगे। बुजुर्गों का सहयोग कुछ हद तक माहौल को ठीक करने में सहायक होगा। काराेबार को लेकर असमंजस की स्थिति से निकलने का प्रयास करें। दिन आपका सामान्य व्यतीत होगामेरा सुझाव