राशिफल 1 अप्रैल – माह का पहला दिन इन राशियों को देगा तरक्की, वहीं ये लोग रहें सतर्क…. जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?

राशिफल: माह का पहला दिन इन राशियों को देगा तरक्की, वहीं ये लोग रहें सतर्क…. जानें कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार?

रायपुर 1 अप्रैल 2021. आज साल 2021 में अप्रैल के पहले दिन यानि 1 अप्रैल की तारीख को बृहस्पतिवार का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु का दर्जा प्राप्त है। इसी कारण इस दिन को गुरुवार भी कहते हैं। शरीर में यह ह्दय तो वहीं कुंडली में विद्या के कारक माने गए हैं। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव श्री विष्णु हैं। वहीं इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा का भी विधान है।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, जिसमें जीवन साथी भी प्रसन्न नजर आएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है, जो आप को नुकसान पहुंचा सकती है। आज आपके सामाजिक कार्य में भी रुचि बढ़ी नजर आएगी। आज आपको अपने पुराने रुके हुए कार्य को करना ही होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है।

वृष राशि
आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा। ऑफिस का काम आज जल्द ही पूरा हो जायेंगे, जिससे आप आपने घर वालों को ज्यादा समय देंगें। आज बेहतर होगा किसी को बिना आवश्यकता अपनी राय न दें। कारोबार में आज किसी भी तरह की नई योजना शूरू करने से पहले दो-चार लोगों से राय जरूर लें। इस राशि के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को जल्द ही सफलता मिलेगी। सेहत के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है, रोजना सुबह वॉक करने से आपको लाभ होगा।

मिथुन राशि
आज का दिन नौकरी से जुड़े जातकों के लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा, जो लोग नौकरी में कार्यरत है, उनको आज प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं, इसलिए अपने अधिकारियों से वाणी में मधुरता बनाए रखें। परिवार में आज कुछ वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन परेशान ना हो। शाम के समय पिता जी की सलाह से वाद विवाद समाप्त होगा। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलता दिख रहा है। जीवन साथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा। व्यापार में आज नई नई रणनीति पर काम करेंगे, जिसमें भागदौड़ अधिक होगी। नौकरी से जुड़े जातकों के कार्यक्षेत्र में भी आज अच्छा वातावरण रहेगा। व्यस्तता के बीच आप अपनी लाइफ के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान को आज कोई उपहार भेंट कर सकते हैं।

सिंह राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए कुछ तनाव भरा रह सकता है। परीक्षा की तैयारियों में कुछ अड़चन आ सकती है। आज भाई बहनों की कुछ समस्या का समाधान कराना होगा। परिवारिक खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति पर नजर बनाए रखें, तभी खर्चों को करने की सोचें। यदि आज किसी प्रकार का कोई कर्ज लेना पड़े, तो उससे बचें क्योंकि उसे उतारना आपके लिए मुश्किल होगा। प्रेम जीवन में आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें।

कन्या राशि
आज के दिन आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ा हुआ दिखेगा, जिससे लोग आपसे मित्रता रखने की भी चेष्टा रखेंगे। परिवार में आज कोई मुद्दा सिर उठा सकता है। यदि किसी संपत्ति के निवेश के लिए सोच रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को सावधानी से जांच लें। आज आपके व्यापार में अचानक से आपको धन लाभ होने की भरपूर उम्मीद दिख रही है। आज उन्हीं कार्यों को करने की कोशिश करें, जिनमें सफलता मिलने की उम्मीद हो। संतान को आज आप कुछ कार्य को करने के लिए सौंपेंगे।

तुला राशि
आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। क़ुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज़ दिमाग़ से नवाज़ा है, इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिये। आज आपको ऑनलाइन पैसा कमाने का मौका मिलेगा। शाम को आप दोस्तों के साथ बात करके पूराने मसले सुलझा सकते है। ऑफिस के काम मे आज आपकी अच्छी परफॉर्मेंस को देखकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। आज स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। अगर आप किसी नयी जमीन लेने का प्लान बना रहें है तो आज का दिन अच्छा है। आज जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते है।

वृश्चिक राशि
आज का दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आप साहस के साथ काम करेगें तो सफलता खुद-ब-खुद चलकर आपके पास आएगी। आज दूसरों के साथ मीठा बोलने की कोशिश करें फायदा जरुर मिलेगा। बच्चो की खिलखिलाहट से घर का महौल खुशनुमा रहेगा। आज भाई- बहन के रिश्ते बेहतर होंगे। सेहत पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन बाहर का खाना अवॉइड ही करें। डाक्टर्स की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन कुछ नया सिखने वाला है। जल्द ही किसी अच्छे सीनियर डॉक्टर्स के साथ काम करने के मौका मिलेगा। कारोबार में बरकत होगी।

धनु राशि
आज का दिन दुख और सुख से मिला जुला रहेगा। ऑफिस के बॉस को इम्प्रेस करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हो सकता सीनियर्स आज आपसे किसी बात पर नाराज हो जाएं। बेहतर होगा कि आप अपने काम को सावधानी पूर्वक पूरा करने की सोचें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। काम पूरा होने पर टीचर से आपको वाहवाही मिलेगी। बिजनेमैन के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जूतों का व्यापार रहे लोगो को लाभ होगा। लवमेट आज अपने रूठे हुए साथी को मनाने की कोशिश करेंगे।

मकर राशि
आज ठीक-ठाक रहेगा। आज काम का बोझ अधिक होने से बच्चों को टाइम कम दे पाएंगे। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी बहस हो सकती है। बेहतर होगा आज आवश्यकता पड़ने पर ही बात करें। संतान की ओर से खुशखबरी मिलने से परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ेगी। न विवाहितों के लिए आज के दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी को डिनर पर कही ले जा सकते है। आज बच्चे अपने माता-पिता से कोई बात शेयर कर सकते है, इसलिए आज आप उनकी भावनाएं समझने की कोशिश करें।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही अड़चने आज दूर हो जाएगी, लक्ष्य को पा लेंगे। समझ के लोग आज आपके व्यक्तिव से खुश रहेगें। आज किसी काम को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, जिससे पूरा करने के लिए आपको किसी मित्र की सहायता लेनी पढ़ सकती है। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा, परिवार के लोग घर के काम में साहयता करेंगे। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। जिसके प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। इस राशि के बिल्डर्स का दिन राहतपूर्ण रहेगा। नौकरीपेशा लोगो को आज नया काम मिलने के आसार नजर आ रहे हैं उस नयें काम को आज आप समझदारी से पूरा कर लेंगें। परिवार के सभी सदस्य आज आपसे खुश रहेगें। आज परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। बच्चों की सफलता आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। बाहर के किसी अन्य पर भरोसा न करें।