रायपुर में 1 करोड़ की सनसनीखेज लूट: मैनेजर पर तलवार से हमला, प्लानिंग के तहत वारदात

Must read


रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सराफा कारोबारी के मैनेजर से करीब 1 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए गए। बाइक सवार बदमाशों ने तलवार से हमला कर बैग छीना और फरार हो गए।
पीड़ित की पहचान टीकाराम शर्मा के रूप में हुई है, जो ‘महावीर ज्वैलर्स’ में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है कि वह एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच जेवरात लेकर जा रहा था।
शाम करीब 7 बजे तिल्दाडीह मोड़ के पास आंधी-बारिश के कारण वह रुक गया। जैसे ही मौसम शांत हुआ और वह आगे बढ़ा, तभी बाइक सवार 2 से 3 बदमाशों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने तलवार से उसके सिर पर वार किया और जेवरात से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद घायल मैनेजर को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में यह वारदात सुनियोजित लग रही है, क्योंकि बदमाशों को पीड़ित के रूट और समय की पहले से जानकारी थी।
फिलहाल पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच जारी

    More articles

    Latest article