राजनांदगांव में पद्मश्री सम्मानित फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार




छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में फूलबासन बाई यादव के अपहरण की सनसनीखेज कोशिश को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। मंगलवार सुबह हुई इस घटना में एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।